रायगढ़ ब्रेकिंग : पीजी में फेल हुए स्टूडेंटस का अब पुनर्मूल्यांकन नहीं होगा, मार्कशीट में लिखा जाएगा एटीकेटी,प्रमोट होंगे, लेकिन दोबारा परीक्षा देकर पास होना जरूरी….
शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में पोस्ट ग्रेजुएशन का रिजल्ट खराब आने के बाद विश्वविद्यालय में हंगामा हो रहा है । एलएलबी, एलएलएम, एमएससी, एमकाम जैसे कई विषयों में स्टूडेंटस अधिकांश या सारे सब्जेक्टस में फेल हो गए हैं। जांजगीर के अधिकांश कालेजों में रिजल्ट खराब आने की बात सामने आई है। इन विद्यार्थियों के मार्कशीट में फेल लिखा गया है। नियमों के अनुसार यदि स्टूडेंटस फेल भी होते हैं तो उन्हें अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया जाता है लेकिन मार्कशीट पर फेल लिखे जाने की वजह से स्टूडेंटस आक्रोशित हैं।
इसे देखते हुए विश्वविद्यालय ने निर्णय लिया है कि स्टूडेंट्स के मार्कशीट में फेल होने की बात नहीं लिख कर उसके बदले में एटीकेटी लिखा जाएगा। विश्वविद्यालय ने एटीकेटी आए स्टूडेंटस का रिकार्ड तैयार नहीं किया है। सबसे ज्यादा खराब रिजल्टस ला के पीजी यानि एलएलएम का है, जिसमें अधिकांश स्टूडेंटस फेल हो गए हैं।
अटल यूनिवर्सिटी के परीक्षा विभाग के एक सीनियर अफसर ने बताया जाता है कि एमएससी सहित कोई भी पीजी कोर्सेस में पुनर्मूल्यांकन कराने का कोई नियम ही नहीं है। सिर्फ पुर्नगणना ही कराई जा सकती है। यदि स्टूडेंटस अपनी उत्तरपुस्तिका देखना चाहते है तो वह विश्वविद्यालय के पास आरटीआई (सूचना के अधिकार) के तहत आवेदन लगा कर उत्तरपुस्तिका में उन्होंने क्या लिखा है कितना नंबर मिला है यह देखा जा सकता है।
प्रमोट होंगे, लेकिन दोबारा परीक्षा देकर पास होना जरूरी
अटल विश्वविद्यालय से संबंद्धता तक सभी विषयों में फेल होने पर मार्कशीट में फेल होने का जिक्र किया जाता था। स्टूडेंटस के विरोध पर अब यूनिवर्सिटी ने इसमें सुधारकर फेल हुए स््टूडेंटस की मार्कशीट में एटीकेटी लिखना शुरू किया | फेल हुए छात्र अगले सेमेस्टर में प्रमोट भी हो जाते हैं लेकिन उन्हें दोबारा परीक्षा देकर परीक्षा पास करनी होगी। तभी उन्हें डिग्री दी जा सकेगी। पुनर्मूल्यांकन के लिए अटल विश्वविद्यालय को एक पत्र भेजा गया है, जिसमें वे रिवेल्युएशन कराया जाए या नहीं इसे ले कर सुझाव मांगा गया है। विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलसचिव प्रो. प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि पुनर्मूल्यांकन कराए जाने को लेकर विश्वविद्यालय बैठक हुई थी। बैठक के बाद अटल यूनिवर्सिटी को पत्र लिखा है।
