कोतवाली पुलिस ने अपने आरक्षक की शिकायत पर भाजयुमो कार्यकताओं के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। दरअसल 1 मार्च को रेत माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाकर भाजयुमो के सदस्यों ने गृहमंत्री का पुतला जलाया गया था। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा रायगढ़ के दक्षिण एवं शहर मण्डल के कार्यकर्ता शैलेष माली, अंशू टूटेजा, ओमकार तिवारी, अविलाश कछवाहा, प्रवीण द्विवेदी, सूरज शर्मा, भाठिया सरदार, नितेश शर्मा, कुंदन दिवान व अन्य 30 40 साथी मौजूद थे। गांधी प्रतिमा के नजदीक कार्यकर्ताओं ने पुतला रखा और इनमें कुंदन दिवान ने बोतल में रखा पेट्रोल पुतले पर उड़ेला और आग लगाई। पेट्रोल
से आग धधकी तो कुंदन और उसके पास खड़ा एक युवक झुलस गए।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
