12वीं बोर्ड एक्जाम का परीक्षा पत्र लीक होने से हड़कंप मच गया हैं। यह प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले लीक हुआ। बताया जा रहा यहीं की परीक्षार्थी अपने परीक्षा कक्ष में बैठने की तैयारी में जुटे ही थे की दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर प्रश्न पत्र वायरल होने की खबर मिली।

महाराष्ट्र बोर्ड हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट (HSC या कक्षा 12वीं) का पेपर शुक्रवार को लीक हो गया। 12वीं का पेपर बुलढाणा जिले के सिंदखेड राजा से लीक हुआ है। महाराष्ट्र एचएससी मॉर्निंग शिफ्ट का पेपर सुबह 11 बजे से शुरू होने वाला था लेकिन परीक्षा शुरू होने से ठीक 30 मिनट पहले पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
दरअसल, महाराष्ट्र 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू हो चुकी हैं, जो 20 मार्च तक अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी। पहली शिफ्ट सुबह 11 बजे से दोपहर 02 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 03 बजे से शाम 06 बजे तक आयोजित किया जा रहा है।
03 मार्च को मॉर्निंग शिफ्ट (11 बजे से 02 बजे तक) में गणित और सांख्यिकी (ए / एस), गणित और सांख्यिकी (सी) परीक्षा आयोजित की जा रही थी। छात्र अलॉट हुए एग्जाम सेंटर पर पहुंचे लेकिन परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले 12वीं का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
