जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। सारंगढ़ के युवा तुर्क, एवं भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता कृष्ण कुमार महिलाने को भाजपा जिला संगठन ने अनुसूचित जाती मोर्चा अंतर्गत घरघोड़ा का प्रभारी नियुक्त किया है।
ज्ञात हो कृष्णा उर्फ़ कृष्ण कुमार महिलाने सारंगढ़ के खुडुभाटा पँचायत के अंर्तगत आने वाले छोटे से आश्रित ग्राम बरतुंगा के निवासी हैँ।
छात्र राजनीति से ही भाजयुमो से जुड़े एवं सक्रिय कार्यकर्ता रहे कृष्णा महिलाने हमेशा से भाजपा के ध्वजवाहक रहे हैं। वर्तमान में तीखी-मिर्चि न्यूज़ पोर्टल के संपादक भारतीय जनता पार्टी और संगठन के समर्पित योद्धा रहे हैं। जिसका ईनाम उन्हें पार्टी ने घरघोड़ा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा रायगढ़ अंर्तगत घरघोड़ा प्रभारी बनाकर दिया है।
भाजपा के उक्त निर्णय से निश्चित ही युवाओं का झुकाव भाजपा की तरफ हो सकता है। कृष्णा महिलाने को प्रभार देने पर परिवार एवं मित्रों ने बधाईयां प्रेषित की है। पत्रकारों ने भी व्यक्तिगत तौर पे कृष्णा महिलाने को हार्दिक शुभकामनाएं भेजी हैं।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
