सारंगढ़ । जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष जालान के निर्देश पर , भाजपा महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती नंदनी वर्मा के मार्गदर्शन में , पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अजय गोपाल , भाजपा के शीर्ष नेता वीरेंद्र निराला और सतनामी समाज के धर्म गुरुओं की उपस्थिति में कलेक्टर जन दर्शन में ईसाई मिशनरी के खिलाफ धर्मांतरण को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया । जिस ज्ञापन में ईसाई मिशनरी भय, लालच, भ्रम से व बरगला कर धर्मांतरण कर रही है।

विदित हो बस्तर एवं सरगुजा में जनजाति समाज के बीच ईसाईकरण बहुत तेजी से चल रहा है। साथ ही छग के मैदानी व कोई भी क्षेत्र ईसाइयों के दुष्प्रभाव से अछूता नहीं है। मैदानी क्षेत्रों के समाज जैसे साहू समाज, कुर्मी समाज, देवांगन समाज
एवं सभी समाज के लोग धर्मांतरण के कुचक्र में कम- अधिक संख्या में फंसते
जा रहे हैं। धर्मांतरण से समाज दो भागों में बंट रहा है। ईसाई बने लोग अपनी संस्कृति, परंपरा को नहीं मानते । साथ ही ईसाइयों के द्वारा भ्रमित वो अपनी ही मूल
संस्कारों, पद्धतियों और देवी देवताओं का भी मजाक उड़ाते हैं। इससे हिंदू समाज में टूट देखने को मिल रही है । जो बहुत भयानक है। जैसे जैसे ईसाई संख्या में बढ़ते जा रहे हैं , उनका मनोबल भी बढ़ता जा रहा है। अब यें हिंदू समाज पर सीधे हमला करने से भी नहीं चूकते ।
ज्ञातव्य हो कि – नारायणपुर में हुई घटना इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। नारायणपुर में शांतिपूर्ण बैठक कर रहे जन जाति समाज पर बड़ी संख्या में ईसाइयों ने प्राणघातक हमला किया। अगले दिन जब अक्रोशीत जनजाति समाज ने इसके विरोध में रैली निकाली । जिसमें हुए छिट पुट घटनाओं के आधार पर पुलिस एवं प्रशासन ने जन जाति समाज पर दमनात्मक कार्यवाही शुरू कर दी । बड़ी संख्या में जनजाति समाज के निरपराध लोगों को थाने में ले जाकर मारपीट की गई और जेल में डाल दिया गया । अभी भी बड़ी संख्या में जनजाति बंधुओं जेल में है ।उसे ज्यादा जंगलों में छुपकर अपनी जान बचाने को मजबूर है । इसलिए समस्त हिंदू समाज अपने विरुद्ध हो रहे धर्मांतरण के इस भयानक षड्यंत्र के विरुद्ध,नारायणपुर में अपने जनजाति भाइयों पर हो रहे अत्याचार एवं भेदभाव के विरुद्ध एक बड़े धरने का आयोजन कर रहा है ।
- किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है ये 5 बड़े संकेत! कहीं आप तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? - October 3, 2026
- गेहूं के आटे से बनाएं सुपर टेस्टी नाश्ता, समोसा-कचौड़ी की छुट्टी! - October 3, 2026
- Drishyam 3′ ने ओपनिंग डे पर तोड़ा ‘पठान’ का रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही फिल्म… - October 3, 2026
