रायगढ़, / हिन्दुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड की भारत निर्मित यूरिया की पहली रैक रायगढ़ जिले के खरसिया रैक पॉइंट पर पहुंची, जिसका स्वागत एडीए रायगढ़ श्री हरीश राठौर के द्वारा फीता काटकर किया गया। एचयूआरएल के द्वारा स्वदेशी यूरिया का उत्पादन तीन प्लांटों में हो रहा है, जिसकी क्षमता 12 हजार मी.टन प्रतिदिन है। एचयूआरएल का यूरिया कारखाना सिंदरी झारखंड, बरौनी बिहार और गोरखपुर उत्तरप्रदेश में स्थित है। जिले के किसानों को यूरिया 266.50 रुपये में उपलब्ध कराने के लिए संस्था के द्वारा परिवहन का खर्च स्वयं वहन किया जा रहा है। श्री राठौर ने बताया कि आने वाले समय में एचयूआरएल के माध्यम से लगातार जिले में यूरिया की उपलब्धता बनी रहेगी और खरीफ में यूरिया की कोई कमी जिले में नहीं होगी। इस मौके पर एचयूआरएल के राज्य प्रभारी श्री आशीष विजय, लॉजिस्टिक प्रबंधक श्री देवाशीष मुखर्जी, सहायक प्रबंधक बिलासपुर श्री सौरभ श्रीवास्तव, विपणन अधिकारी श्री शुभम पांडेय एवं सौम्य सुमन उपस्थित रहे।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
