सत्यापन के लिए कई जरूरी डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ती है। इन दस्तावेजों में राशन कार्ड एक अहम डॉक्यूमेंट है। राशन कार्ड का इस्तेमाल सस्ते या मुफ्त राशन लेने में किया जाता है।
राशन कार्ड में जो जानकारी होती है। उसके हिसाब से परिवार को राशन मिलता है। वहीं कई दूसरी योजनाओं के लिए भी राशन कार्ड का इस्तेमाल होता है। राशन कार्ड में घरवालों के नाम भी शामिल किए जाते हैं।

ऑनलाइन अपडेट करें राशन कार्ड
कई बार ऐसे मौके आते हैं, जब परिवार का विस्तार होता है। वहीं नए सदस्य परिवार में जुड़ते हैं। तब उन सदस्यों का नाम राशन कार्ड में जोड़ना पड़ता है। जब विवाह के बाद परिवार बढ़ता है या बच्चे का जन्म गोता है। तब राशन कार्ड पर नाम जोड़ने की जरूरत पड़ती है। यदि घर में किसी सदस्य का नाम छूट गया है तो राशन कार्ड अपडेट करवाना पड़ता हैं। हालांकि अब ये काम आप ऑनलाइन घर बैठे भी कर सकते हैं।
राशन कार्ड अपडेट ऑनलाइन कैसे करें?
– खाद्य विभाग की वेबसाइट nfsa.gov.in पर जाना होगा।
– मेनू में राशन कार्ड सर्विस विकल्प को सेलेक्ट करें।
– अब राज्य का नाम सेलेक्ट करें।
– फूड पोर्टल खुलने के बाद यूजरनेम और पासवर्ड से लॉगिन करना है।
– लॉगिन करने के बाद सर्विस में राशन कार्ड का चयन करें।
– अब राशन कार्ड अपडेट का फॉर्म खुलेगा। इसे ध्यानपूर्वक भरें।
अब दस्तावेज को अपलोड कर दें।
– अगर स्टेट फूड पोर्टल में राशन कार्ड अपडेट का विकल्प नहीं मिले तो नजदीकी ग्राहक सेवा केंद्र में जाएं।
– ग्राहक सेवा केंद्र में आपसे जानकरी लेकर राशन कार्ड अपडेट का आवेदन ऑनलाइन जमा कर देंगे।
– ऑनलाइन आवेदन जमा होने के बाद आपका राशन कार्ड अपडेट हो जाएगा।
राशन कार्ड अपडेट करने के लिए आवश्यक दस्तावेज
– मूल समर्पण प्रमाण पत्र।
– बिजली, पानी बिल और वोटर आईडी की फोटोकॉपी।
– नवविवाहिता का नाम दर्ज कराने के लिए मैरिज सर्टिफिकेट।
– बच्चे का नाम दर्ज कराने हेतु नगर निगम, नगर पालिया या पंचायत से जारी जन्म प्रमाण पत्र।
– मूल राशन कार्ड।
– डुप्लीकेट राशन कार्ड हेतु पूर्व में जारी राशन कार्ड की फोटोकॉपी।
– नाम हटाने के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र।
– नाम बदलवाने के लिए प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट से प्रमाणित शपथ पत्र।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
