दिल्ली के भाटी माईंस गांव में एक किशोर की डेड बॉडी मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक किशोर की पहचान हर्ष के रूप में हुई है. वो 12वीं में पढ़ता था. हर्ष शुक्रवार की रात से गायब था.

उसकी तलाश में जुटे परिजनों को दोपहर में उसके शव के मिलने का पता चला.
पुलिस से मिली जानकारी की मुताबिक हर्ष की गला रेतकर हत्या की गई है. हत्या के बाद आरोपियोंने उसकी पहचान छुपाने की नीयत से केमिकल डालकर उसके चेहरे को जला दिया. इस मामले में पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है. पुलिस ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल किये गए हथियार को बरामद कर लिया गया है, और दोषियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का दावा कर रही है.
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
