शक्ति । सनातन धर्म के 18 पवित्र पुराण हैं, जिनमें एक भागवत् पुराण भी है। इसे श्रीमद्भागवत या केवल भागवतम् भी कहते हैं। यह जगत के पालक श्रीविष्णुजी के धरती पर लिए गए 24 अवतारों के साथ उस दौरान उनके जीवन की कथा का भावपूर्ण वर्णन है। 12 खंडों के इस ग्रंथ में 335 अध्याय तथा 18 हजार श्लोक हैं। इसके 10वें अध्याय में श्रीकृष्ण का जीवन सार कुछ इस प्रकार वर्णित है क यह समस्त प्राणियों के लिए सांसारिक जीवन जीते हुए ज्ञान तथा मुक्ति का मार्ग दिखाता है। ऐसे मोक्ष दायनी कथा का आयोजन शक्ति जिला के नरियरा ग्राम मे दिनांक 28 जनवरी से 05 फ़रवरी तक किया जाना है।

राष्ट्रीय कथा वाचिका देवी पूजा किशोरी के श्री मुख़ से होगा कथा वाचन –

छत्तीसगढ़ के प्रशिद्ध व्यास राष्ट्रीय कथा वाचिका देवी पूजा किशोरी के श्री मुख़ से श्रीमदभागवत कथा का रसपान करने का सौभाग्य श्रदालुओं को मिलेगा जिसका इंतज़ार पूरे अंचल को रहेगा। विदित हो पूज्या पूजा किशोरी महज 04 वर्ष के उम्र से ही कथा वाचन कर रही हैँ, और आज छत्तीसगढ़ मे उनका व्यासों मे प्रमुखता से नाम अंकित है। उपरोक्त श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ श्री मालिक राम साहु एवं श्रीमती अम्बा बाई साहु 16 यजमानी मे हो रहा है। जिसका कलश यात्रा 28 जनवरी को एवं तुलसी वर्षा ( सहस्त्र धारा) 05 फरवरी को होगा।
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
