रायगढ ।जनपद पंचायत सारंगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत खर्रीछोटे में 14वें वित्त मत की राशि का बंदरबांट किया गया है कागज में तो अनेकों विकास कार्य दिखा रहे हैं लेकिन जमीनी स्तर पर अगर देखा जाए तो विकास से कोसों दूर हैं ग्राम पंचायत खर्रीछोटे, 14 वित्त राशि में बिल तो लगाया गया है जिसमें 6 नग मोटर पंप खरीदी एवं 1000 लीटर सिंटेक्स टंकी और सीसी रोड मरम्मत , जेसीबी ट्रैक्टर से कार्य,इत्यादि का बिल लगाया गया है। सीमेंट, रेत, गिट्टी का बिल सरपंच पति के बड़े भाई के नाम पर बिल लगाया गया है। जिसकी शिकायत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सारंगढ़ से की गई है। क्राइम फ्री इंडिया फोर्स के पूरी टीम ने यह शिकायत की है और उनका कहना है कि ग्राम पंचायत खर्रीछोटे में 14वें वित्त मत के साथ अन्य और निर्माण कार्य की शिकायत की गई है। इस पर निष्पक्ष जांच कर उचित कार्यवाही करने के लिए निवेदन किया गया है। अब जांच टीम द्वारा जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिए उच्च अधिकारी के द्वारा आदेशित किया गया है। अब देखना लाजमी होगा कि जांच टीम के द्वारा निष्पक्ष जांच की जाती है तो भ्रष्टाचार की खुशबू बाहर निकल जाएगी। जिससे ग्राम पंचायत अंतर्गत के ग्रामीण जनता भी जान जाएगी कि विकास कार्य के लिए ग्राम पंचायत में आए हुए पैसों का सरपंच के द्वारा कैसे गमन किया जाता है 14 वित्त मत की राशि में जो बिल लगाया गया है बिल के आधार पर अगर जमीनी स्तर में जाकर हर एक काम के स्थान पर जाकर फोटो के साथ जांच की जाती है।तो बहुत ही बड़ा खुलासा हो सकता है।

वर्जन ग्रामीण
नाम नहीं छापने की शर्त पर ग्रामीण ने बताया की हमारे ग्राम पंचायत में 6 नग मोटर पंप समान नहीं लगा है और ना ही सीसी रोड मरम्मत का कार्य हुआ है और 1000 लीटर सिंटेक्स पानी टंकी नहीं लगा है।
- प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में बड़ी सौगात: NHM कर्मचारियों को 33 दिन के वेतन का ऐलान… - June 14, 2026
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026

