रायगढ़। चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला की हिम्मत देख घर में घुसा चोर जान बचा कर भाग निकला। इस दौरान उसका पर्स मौके पर ही गिर गया। जिसमें मिले एटीएम में लिखे नाम से पुलिस उसकी तलाश कर रही है । शिवानी चौहान पति अमित चौहान (25) कोतरलिया स्टेशन बस्ती पतरापाली में अपने परिवार के साथ रहती है।मंगलवार कौ रात पति पत्नी व बच्चे खाना खाकर सो रहे थे। नया मकान होने से दरवाजा नही लगा था, सुरक्षा की दृष्टि से चोखट पर प्लाई को ढक दिए थे। रात करीब 2.30 बजे एक युवक इनके घर में चोरी करने घुसा । आहट सुन कर शिवानी जग गई और चिल्लाई तो आरोपी हड़बड़ा कर भागने लगा। ऐसे में शिवानी ने भी उसे पकड़ने दौड़ लगाई और भी पकड़ भी लिया लेकिन आरोपी छुड़ा कर भाग निकला। इस दौरान उसका मोबाइल व पर्स मौके पर ही गिर गया। पर्स में एक एटीएम कार्ड मिला है, जिसमें भीमा बरीहा नाम लिखा है।महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 457, 380, 511 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

- सारंगढ़ में योजनाओं पर कलेक्टर का फोकस, लंबित मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश… - September 23, 2026
- सारंगढ़ की शार्वी ने चक्रधर समारोह में बिखेरा कथक का जादू…सुर-ताल और घुंघरुओं की गूंज में साकार हुई आदिशक्ति की भावमयी अभिव्यक्ति…. - September 23, 2026
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
