ब्रेकिंग न्यूज़: 7 से 9 जनवरी व 12 जनवरी को सारंगढ़, बरमकेला समेत निवार्चन क्षेत्र वाले समस्त देशी व विदेशी मदिरा दुकानें रहेंगी बंद….
रायगढ़। रायगढ़ जिले के नगर निगम में पार्षद के उप निर्वाचन 2022-23 हेतु 7 जनवरी को शाम 5 बजे से 9 जनवरी मतदान समाप्ति तक तथा मतगणना के दिन 12 जनवरी को संपूर्ण दिवस देशी व विदेशी मदिरा दुकान चक्रधर नगर, किनारा होटल-बार को पूर्णतरू बंद रखे जाने हेतु शुष्क दिवस घोषित किया गया है। उक्त शुष्क अवधि में समस्त देशी तथा विदेशी मदिरा (सीएस 2 घघ, एफएल 1 घघ एवं किनारा एफ.एल.-3 होटल बार)दुकानों को सील कर बंद करने हेतु अपर कलेक्टर द्वारा आदेश जारी किया है। इसी तरह जिले के त्रिस्तरीय पंचायतों क उप निर्वाचन हेतु 7 जनवरी से 9 जनवरी 2023 तक मतदान एवं मतगणना समाप्ति तक कम्पोजिट मदिरा दुकान पुसोर, विदेशी मदिरा दुकान पुसौर को पूर्णतरूबंद रखे जाने हेतु शुष्क दिवस घोषित किया गया है। उक्त शुष्क अवधि में उक्त समस्त दशी तथा विदेशी मदिरा (सी.एस.2 घघ एवं एफ.एल.1 घघ)दुकानों को सील कर बंद रखे जाने हेतु आदेश जारी किया गया है।
- नाश्ते में ऐसे बनाएं सॉफ्ट और परफेक्ट आलू का पराठा, स्वाद ऐसा कि हर बाइट में कहेंगे वाह! - March 5, 2026
- रंग पंचमी को कहां-कहां खेली जाती है होली, जो होती है रंगों के उत्सव की आखिरी तिथि… - March 5, 2026
- स्कूल में आरटीई के तहत पढ़ रहे बच्चों से कराई मजदूरी, अब छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने मांगा जवाब… - March 5, 2026
