रायगढ़। चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा विहार में सुरक्षा के लिए लगाए गए फेंसिंग तार को अज्ञात चोरों ने पार कर दिया है। प्रभारी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। रजनी टोप्पो पति सोनेश टोप्पो (38) फॉरेस्ट कलोनी टीवी टावर रोड में रहती हैं और इंदिरा बिहार की प्रभारी हैं। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में बताया कि इंदिरा बिहार के चारों तरफ सुरक्षा के लिए चेनलिंग फेंसिंग तार कौ जाली लगाई गई है। 2 जनवरी की दोपहर पार्क के भ्रमण दौरान फेसिंग तार सही था। बुधवार को रजनी टोप्पो बीट गार्ड व अन्य स्टाफ के साथ भ्रमण पर निकली तो देखा कि इंदिरा विहार पार्क के कक्ष क्रमांक 966 आरएफ में लगे तार करीब 20 मीटर को किसी अज्ञात चोर ने पार कर दिया था। जिसकी कीमत 20 हजार रुपए बताई जा रही है।ज्ञात हो कि इंदिरा विहार के बाउंड्री के किनारे जंगल में शराबियों का जमघट रहता है। यहां पूर्व में भी शराबियों द्वारा करील चोरी की घटना को अंजाम दिया जा चुका है। वन विभाग के कर्मचारी भी यहां शराबियों के साथ पेग लगाते नजर आते हैं। इन्हीं असामाजिक तत्वों ने ही घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
