रायगढ़। खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रुपए लेनदेन के विवाद में महिला बाल विकास विभाग की महिला सुपरवाइजर व जनपद पंचायत के कम्प्यूटर आपरेटर के बीच जमकर लाठी डंडा चला | जिससे दोनों को चोट आई है। दोनों की अलग अलग रिपोर्ट पर पुलिस ने काउंटर अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। पहले मामले में राजेश कुमार पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह जनपद पंचायत खरसिया में कम्प्यूटर आपरेटर के पद पर कार्यरत है।उमादेवी साहू महिला बाल विकास विभाग खरसिया में पर्यवेक्षक के पद पर बोतल्दा सेक्टर में पदस्थ है। राजेश द्वारा पहले उसके आफिस सबंधी कार्य को किया जाता था। उसने बताया कि उमादेवी द्वारा पैसे की मांग करने पर उसने कई बार उसे घरेलू कार्य के लिए पैसा दिया है। वर्तमान में उमादेवी उसका 50 हजार रुपए उधार लग रही है। जिसे मांगने पर वह टालमटोल करती है।उमादेवी के आफिस जाने पर रुपए नहीं दूंगी कह कर धमकी देती है। इसी क्रम में 25 दिसंबर की शाम वह उमादेशी के घर गया और आवाज दिया तो उमादेवी डंडा लेकर बाहर आई। इसके बाद इसके साथ मारपीट की । जिससे उसके कान से खून निकला और शरीर के अन्य हिससों में भी चोट आई है। इसी तरह दूसरे मामले में उमादेवी ने अपने रिपोर्ट में बताया कि राजेश की पत्नी मनरेगा में इंजीनियर के पद पर थी और पडोसी होने के कारण राजेश से उसकी जान पहचान थी। जिससे उसका इनके घर आना जाना था। घटना के शाम इसके पति गांव गए थे तभी राजेश इनके घर आया और दरवाजा को पीटने लगा। पति नहीं होने पर उमादेवी ने उसे फिर कभी आने को कहा तो वह आक्रोशित हो उठा। इसके बाद दरवाजे को लात से मार कर तोड़ने लगा। ऐसे में जब उसने दरवाजा खोला तो आरोपी उसके साथ गाली गलौज करने लगा और लात घूसा तथा डंडा से मारपीट किया। फिलहाल पुलिस ने काउंटर अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
