कवर्धा. जिले में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया था. जहां पुलिस और आबकारी की टीम कार्रवाई करने गई थी. इसी दौरान ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. इतना ही नहीं महिला पुलिसकर्मी को भी डंडे से पीटा गया है. मामले में 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें से 6 गंभीर रूप से घायल है. वहीं मामले में 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
बता दें कि, सिंघनपुरी थाना के नवागांव में महुआ शराब बना रहे ग्रामीणों को पकड़ने गई टीम के साथ ग्रामीणों ने जमकर मारपीट की है. इस घटना में आबकारी और पुलिस की टीम के 12 लोग घायल हुए हैं. साथ ही ग्रामीणों ने शासकीय वाहन में भी तोड़फोड़ किया है. वहींं घटना के बाद 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- एमपी की ‘सख्ती’ का दिखा दम! एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 40 किलो गांजा समेत ₹28.60 लाख की संपत्ति जब्त… - September 13, 2026
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
