जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय एक दिवसीय रायगढ़ प्रवास पर रहे। इस दौरान श्री साय ने पार्टी पदाधिकारियों से संगठन के काम काज को लेकर चर्चा की। साथ ही अघोर पीठ बनोरा आश्रम भी गए। वही छत्तीसगढ़ वक्ता से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने प्रदेश के बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी पर भूपेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस बिजली बिल हाफ करने का वादा कर के सरकार में आई हैलेकिन अफसोस है कि बिजली बिल हाफ करने वाली सरकार घरेलू बिजली की दर में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इससे स्पष्ट है कि कांग्रेस सरकार की कथनी और करनी में फर्क है। ये गरीबो के साथ धोखा है। हमने सरकार को आगाह किया है कि इस तुगलकी फरमान को वापस ले अन्यथा भाजपा सड़क पर उतर कर इसका विरोध करेगी। वही स्कूल खोलने के बाद कुछ जिलों में बच्चों व शिक्षकों को कोरोना होने के मामले में विष्णु देव साय ने कहा कि बिना तैयारी के आनन फानन में स्कूल खोल दिया गया है। वही बरमकेल तहसील कार्यालय में किसान द्वारा आत्महत्या किये जाने के विषय मे श्री साय ने कहा कि किसानों के दम पर ही कांग्रेस सरकार में आई है, जबकि इस सरकार में किसान सबसे ज्यादा परेशान है। प्रदेश में नकली खाद नकली बीज बिक रहा है जिस पर सरकार का कोई नियंत्रण नही है। ढाई साल में कई किसान आत्महत्या करने पर विवश हुए है। बरमकेला के किसान का जमीन का मामला था जिसमे उसने थाने व राजस्व अधिकारियों को शिकायत की थी लेकिन समय पर कार्रवाई नही होने से उसे आत्महत्या करना पड़ा। इस दौरान प्रदेश कार्य समिति सदस्य गुरूपाल भल्ला, जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, श्रीकांत सोमवार, वरिष्ठ पार्षद सुभाष पाण्डेय, पवन शर्मा, ज्ञानेश्वर सिंह गौतम सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे।
- कलमा बैराज के सभी गेट खुलेंगे, महानदी किनारे अलर्ट जारी… - June 14, 2026
- सारंगढ़:डेढ़ साल बाद भी नहीं मिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना…. - June 14, 2026
- खड़ेगश्वरनाथ मंदिर व खाड़ाबंद तालाब में चलाया वृहद स्वच्छता अभियान..अरुण गुड्डू यादव और टीम की अनूठी पहल.. - June 14, 2026

