अवैध संबंधों में रूकावट बने पति का कत्ल,दुर्घटना दिखने के लिए शव को रेलवे ट्रेक पर फैका…
पति के दो दोस्तों के साथ गुजरात के सूरत में रहने वाली महिला का अवैध संबंध था. पति रास्ते में रोड़ा था. पत्नी ने उन्हीं दो दोस्तों के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी.
हत्या को दुर्घटना दिखाने के लिए रेलवे ट्रैक पर शव फिंकवाया. लेकिन यह गुनाह छुप नहीं सका और पत्नी और उसके दोनों साथी अब सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं. आरोपी पत्नी का नाम पूनम बालदेव है. पूनम का मृतक पति विनोद से अक्सर छोटी-मोटी बातों पर झगड़े हुआ करते थे.
इन झगड़ों को लेकर अपने दिल की बातें ये पति-पत्नी अपने दोस्तों से शेयर किया करते थे. इसी दौरान पूनम बालदेव के पति के दो दोस्तों के साथ अवैध संबंध बन गए थे. मृतक विनोद के इन्हीं दो दोस्तों के साथ पूनम बालदेव ने अपने पति की हत्या कर दी. पूनम का साथ देने वाले विनोद के ये दोनों दोस्तों के नाम राहुल कोली और सागर कोली है. पूनम बालदेव के साथ ही ये दोनों भी आरोपी बनाए गए हैं.
मोटरमैन की सतर्कता की वजह से हुआ हत्याकांड का खुलासा
पूनम बालदेव ने पति के दोस्त राहुल कोली और सागर कोली के साथ मिलकर पहले पति विनोद बालदेव का गला दबाकर हत्या की. 17 दिसंबर को इस वारदात को अंजाम दिया गया. फिर इसे दुर्घटना का रूप देने के लिए पूनम ने अपने प्रेमियों की मदद से पति विनोद का शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया. विनोद बालदेव का शव डिंडोली इलाके के प्रमुख पार्क के ओवर ब्रिज के नीचे दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर फेंका गया था. इसके बाद पूनम ने सोचा था कि ट्रेन विनोद के शव के ऊपर से गुजर जाएगी और लोग समझेंगे कि उसके पति की मौत ट्रेन से कटने की वजह से हुई है.
मोटरमैन ने ट्रैक पर पड़े शव को देखकर पुलिस को सूचना दी
लेकिन मोटरमैन की सतर्कता की वजह से यह गुनाह पकड़ में आ गया. शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिए जाने के बाद जो ट्रेन आई, उसकी रफ्तार बहुत धीमी थी. मोटरमैन ने ट्रैक पर शव को पड़ा हुआ देख लिया. मोटरमैन न तुरंत इस बारे में पुलिस से संपर्क कर इसकी जानकारी दी. जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पूछताछ और तलाशी से शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस पूनम बालदेव के पास पहुंची.
CCTV में पति विनोद का शव रिक्शा से ले जाते हुए दिखाई दी आरोपी पत्नी
शव को ऑटो रिक्शा में ले जाते हुए दीनों आरोपी सीसीटीवी में कैद हो चुके थे. इसी आधार पर पुलिस ने पूनम बालदेव से जब सख्ती से पूछताछ की तो पूनम बालदेव ने सच उगल दिया और अपना गुनाह कबूल कर लिया. पूनम के ही निशानदेही पर पुलिस बाकी दो आरोपियों को भी पकड़ने में कामयाब हो गई. पुलिस ने तीनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है.
- नाश्ते में ऐसे बनाएं सॉफ्ट और परफेक्ट आलू का पराठा, स्वाद ऐसा कि हर बाइट में कहेंगे वाह! - March 5, 2026
- रंग पंचमी को कहां-कहां खेली जाती है होली, जो होती है रंगों के उत्सव की आखिरी तिथि… - March 5, 2026
- स्कूल में आरटीई के तहत पढ़ रहे बच्चों से कराई मजदूरी, अब छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने मांगा जवाब… - March 5, 2026
