रायगढ़ । मंगलवार को शक्ति से रायगढ़ आ रही यात्री बस ने जोरापाली के पास बाइक सवार एक युवक को अपनी चपेट में ले लिया जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया।

इस संबंध में कोतरारोड थाना प्रभारी गिरधारी साव से मिली जानकारी के अनुसार शक्ति की ओर से रायगढ़ आ रही यात्री बस सद्भावना ने जोरापाली के पास बाइक सवार कुसमुरा निवासी लक्ष्मी प्रसाद विश्वकर्मा उम्र करीब 30-35 वर्ष को ठोकर मार दी जिससे लक्ष्मी प्रसाद विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वहां काफी भीड़ उड़ पड़ी और घटना से आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतरा रोड़ पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश देते हुए उन्हे शांत कराया फिर शव को पीएम के लिए भेजा गया।
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
