मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में चरित्र संदेह में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। बताया गया कि पति अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था।

जिसे लेकर पति ने पत्नी की गर्दन काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामाला बुधनी के शाहगंज थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम सनखेड़ी का है। जहां रमेश परते ने पत्नी रामबती उम्र 45 वर्ष की धारदार हथियार से धड़ से गर्दन अलग कर दी और मौके से फरार हो गया।
सूचना पर मौके पर पहुंची शाहगंज पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। शाहगंज पुलिस की तत्परता से आरोपी को गोहरगंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है, आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
