मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ पुलिस की इनोवा कार जबलपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। मनेंद्रगढ़ पुलिस मध्यप्रदेश के नीमच से आरोपी को लेकर आ रही थी।

हादसा जबलपुर में भेड़ाघाट इलाके के ग्राम कूड़न के पास हुई है। इस भीषण हादसे में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं आरोपी और 5 पुलिसकर्मी समेत 6 लोग घायल हो गए हैं, जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। इनमें से ASI दिनेश चौहान की हालत गंभीर बताई जा रही है।
इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी को लेकर मनेंद्रगढ़ पुलिस नीमच से वापस लौट रही थी। अभी उनकी गाड़ी जबलपुर में भेड़ाघाट के पास पहुंची ही थी कि तभी तड़के 4 बजे ड्राइवर आकाश राजवाड़े को झपकी लग गई। जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन चालक आकाश राजवाड़े की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में आरोपी राकेश कुमार तमर के साथ मनेंद्रगढ़ सिटी कोतवाली प्रभारी सचिन सिंह, एएसआई दिनेश चौहान, प्रधान आरक्षक इश्तियाक खान, आरक्षक प्रमोद यादव और आरक्षक जितेंद्र ठाकुर सवार थे।
घायलों का मेडिकल कालेज में उपचार
कार में सवार सभी पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से ASI दिनेश चौहान की हालत गंभीर बताई गई है। आरोपी राकेश कुमार और बाकी पुलिसकर्मियों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। एसपी टीआर कोशिमा ने जबलपुर पुलिस से घटना और घायलों के हालत के बारे में जानकारी ली है।
ASI चौहान ICU में
नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर के अधीक्षक डॉ अरविंद शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि मृतक आकाश के शव को फिलहाल मर्चुरी में रखवाया गया है। ASI दिनेश चौहान गंभीर हैं, इसलिए उनका इलाज ICU में चल रहा है। बाकी पुलिसकर्मियों और आरोपी को मामूली चोट लगी है, उनका इलाज भी किया गया है।
आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले को पकड़ कर ला रही थी पुलिस
जिस आरोपी राकेश कुमार को पुलिस पकड़कर मनेंद्रगढ़ ला रही थी, उस पर धारा 354 के तहत केस दर्ज है। उस पर महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने का आरोप है। पुलिस उसी को पकड़ने के लिए मध्यप्रदेश के नीमच गई थी, जहां से उसे लेकर लौटते वक्त हादसा हो गया।
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
