शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) एक लंबे समय बाद फिर से अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में छाने लगे हैं. शाहरुख खान (Shah Rukh Khan New Movies) फिलहाल अपकमिंग फिल्म ‘पठान’, ‘जवान’ समेत कई फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं.

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan Movies) फ्यूचर में अब किस तरह की फिल्मों में काम करना चाहते हैं, इसपर एक्टर ने खुलकर बात की है. बॉलीवुड के रोमांस किंग अब एक्शन किंग बनना चाहते हैं. शाहरुख खान (Shah Rukh Khan Action Movies) का कहना है कि अब अगले 10 सालों तक सिर्फ एक्शन फिल्म करना ही पसंद करेंगे.
मिशन इम्पॉसिबल जैसी फिल्में करना हैं चाहते
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने हाल ही में मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया, ‘मैंने अभी तक कोई भी एक्शन फिल्म नहीं की है. मैंने लव स्टोरीज जैसी फिल्में की हैं. मैंने सोशल ड्रामा वाली फिल्में भी की हैं इसके अलावा कुछ विलेन वाली फिल्में भी की है लेकिन किसी ने मुझे एक्शन फिल्मों के लिए नहीं लिया था…’ शाहरुख खान बोले- ‘मैं अभी 57 का हूं इसलिए मैंने सोचा है कि अगले कुछ सालों तक मुझे एक्शन फिल्में करनी हैं. मैं मिशन इम्पॉसिबल जैसी ओवर-द-टॉप तरह की एक्शन फिल्में करना चाहता हूं.’
रोमांटिक फिल्में करने से मिला रोमांस किंग का तमगा
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan Romantic Movies) ने एक लंबे समय तक सिर्फ रोमांटिक फिल्मों में काम किया है. एक समय पर बॉलीवुड में रोमांस का दूसरा नाम शाहरुख खान बन गया था. शाहरुख (Shah Rukh Khan Movies) को ‘डीडीएलजे’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘मोहब्बतें’, ‘रब ने बना दी जोड़ी’ जैसी फिल्मों के कारण किंग ऑफ रोमांस का तमगा भी मिला. अब शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) रोमांस छोड़ एक्शन हीरो बनना चाहते हैं. बता दें, एक्टर की अपकमिंग फिल्म जवान, पठान एक्शन फिल्में हैं.
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
