स्थानीय अशोका पब्लिक स्कूल में आज इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ।समापन समारोह में मुख अतिथि के रूप में मान. श्रीमती स्नेहिल साहू(एसडीओपी, सारंगढ़) का शुभागमन हुआ था।कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष पूजा-अर्चना व दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।प्रतियोगिता के फाइनल में मल्टीपर्पस शास.विद्यालय सारंगढ़ और अशोका पब्लिक स्कूल के मध्य मुकाबला हुआ।जिसमें मल्टीपर्पस विद्यालय ने रोमांचक जीत दर्ज करते हुए विजेता का ताज अपने नाम किया।प्रतियोगिता में बेस्ट बल्लेबाज,बेस्ट गेंदबाज, बेस्ट आलराउंडर,बेस्ट क्षेत्ररक्षक,मैन ऑफ द सीरीज के साथ-साथ प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच का भी पुरस्कार दिया गया।विजेता व उप विजेता दोनों ही टीमों के सभी खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल भी दिया गया।इस सुभावसर पर संस्था के सीईओ श्री संजय भूषण पाण्डेय भी उपस्थित रहे।अंत में संस्था के प्राचार्य जे. मिश्रा ने कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की।

- जगन्नाथ धाम में रतन शर्मा ने की क्षेत्र की खुशहाली की प्रार्थना… - June 20, 2026
- रक्तदान से दी जननेता को सच्ची श्रद्धांजलि, रोशनलाल अग्रवाल जयंती पर उमड़ा सेवा का जज़्बा… - June 20, 2026
- कलेक्टर के निर्देश पर बारिश से पहले निपटाए गए कई लंबित प्रकरण…किसानों के लंबित सीमांकन मामलों का किया निराकरण… - June 20, 2026


