रायगढ़। कल दिनांक 30.11.2022 को NH 49 रायगढ़-खरसिया हाइवे ग्राम धनागर के समीप कोलकाता ढाबा के पास शाम करीबन 06:30 बजे JSW ISPL कंपनी का EICHER बस वाहन क्रमांक CG 13 AT-1944, JSW नहरपाली कंपनी से रायगढ की ओर अपने कर्मचारियों को ले जाते समय बस का ड्रायवर वाहन को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते पुल के पास एक अज्ञात व्यक्ति अपने साईड में ही ठोकर मार दिया जिससे अज्ञात व्यक्ति उम्र करीब 55-60 वर्ष के सिर, हाथ, पैर में गंभीर चोट आया ।

घटना के संबंध में ढाबा संचालक द्वारा डॉयल 112 एवं थाना कोतरारोड़ में सूचना दिया गया । डॉयल 112 द्वारा तत्काल मौके पर जाकर अज्ञात व्यक्ति को लेकर KGH अस्पताल रायगढ़ लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा व्यक्ति को मृत बताया गया । थाना कोतरारोड़ में मर्ग क्रमांक 72/2022 धारा 174 CrPC कायम कर जांच में लिया गया है । शव को अस्पताल के मर्चुरी में रखवाया गया है, अज्ञात मृतक के वारिसानों की पतासाजी किया जा रहा है, वारिसानों के पता नहीं चलने पर शव का कफन दफन किया जावेगा । घटना के संबंध में थाना कोतरारोड़ में बस वाहन क्रमांक CG 13 AT- 1944 के चालक के विरूद्ध सड़क दुर्घटना का अपराध दर्ज किया गया है ।
- सारंगढ़:तिरंगे से सजे 100 ट्रैक्टर, किसानों ने निकाली भव्य यात्रा… - August 12, 2026
- 112 की तत्परता से बची युवक की जान, जहर सेवन के बाद कराया अस्पताल में भर्ती… - August 12, 2026
- खराब खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर होगी कार्रवाई, शिकायत के लिए हेल्पलाइन जारी… - August 12, 2026




