धमतरी। विद्युत तार की चपेट में आने से एक किसान समेत दो बैलों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार भखारा वार्ड क्रमांक 7 निवासी इतवारी राम 62 वर्ष पिता धरम साहू शुक्रवार की दोपहर लगभग 12 बजे कोलियरी रोड अपने खेत में बियासी के लिए गया हुआ था। खेत में काम करते वक्त शाम लगभग 4:30 बजे अचानक वहां से गुजर रहे 440 वोल्ट का विद्युत तार टूट कर गिर गया, जिससे वह करंट की चपेट में आ गए। आसपास के लोगों ने जब इनको छटपटाते हुए देखा तो सूचना देकर लाइट बंद कराई गई। तब तक किसान इतवारी राम और दोनों बैलों की मौत हो चुकी थी।
सूचना मिलने पर मृतक के पुत्र चोवा राम ने भखारा थाना पहुंचकर इसकी सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए कुरुद भेजने की तैयारी की। 2 दिनों में 2 बड़े हादसे से भखारा भठेली क्षेत्र में शोक की लहर है।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
