रायगढ़। एसपी श्री अभिषेक मीना के निर्देशों पर महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा, जागरूकता एवं लिंग भेद को समाप्त करने के उद्देश्य से बुधवार को महिला रक्षा टीम द्वारा जूटमिल के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को गुड टच, बैड टच, घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़ आदि पर पुलिस सहायता लेने हेल्पलाइन नंबर बताए गए तथा छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा जारी किए गए अभिव्यक्ति ऐप के बारे में बताया गया। छात्राओं को विपरित परिस्थितियों में इस मोबाइल एप से पुलिस को सूचना देने का तरीका सिखाया। उन्होंने छात्राओं से कहा कि स्कूल जाते समय रास्ते में छेड़छाड़ या फब्तियां करने वालों से डरे नहीं उनकी सूचना अपने टीचर एवं डायल 112 के माध्यम से
पुलिस को देवें ताकि समय रहते हुए ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जा सके। उन्हें मोबाइल पर प्लेट स्टोर के जरिए ऐप को डाउनलोड करने कहा गया है। छात्राओं को लिंग भेद (जेंडर) के अनुसार भेदभाव, हिंसा करना कानूनन अपराध है। अब पुरुषों की तरह महिलाओं को सभी प्रकार के अधिकार दिए जा रहे हैं तथा बताया गया कि महिलाओं के विरुद्ध हो रही हिंसा को समाप्त करने महिलाओं को आगे आना होगा और अपनी पीड़ा को दबाव पुलिस के समक्ष लाना होगा। कार्यक्रम में महिला रक्षा टीम के सदस्यों द्वारा विपरित परिस्थियों में स्वयं की सुरक्षा करने आत्मरक्षा के विभिन्न तरीके बताकर महत्वपूर्ण टिप्स दिये गये। कार्यक्रम में महिला रक्षा टीम की प्रभारी एएसआई मंजु मिश्रा, कार्यक्रम में महिला आरक्षक इंदु लता एक़ा, रोज मेरी खेस, आराधना, रेबिका उपस्थित थी।

- मेहनतकशों को मिला सम्मान: मजदूर दिवस पर श्रमिकों के चेहरे खिले, अभामा महिला सम्मेलन की अनोखी पहल… - May 2, 2026
- फ्लाइएश ओवरलोडिंग पर बड़ा एक्शन: 4 वाहनों से 1.26 लाख वसूली, 20 अन्य पर भी चली कार्रवाई… - May 2, 2026
- 16-17 मई को होगा भाजपा का मेगा प्रशिक्षण वर्ग, तैयारी बैठक में दिखा जबरदस्त उत्साह… - May 2, 2026
