सारंगढ़: हवास के अंधो पर पुलिस कप्तान राजेश कुकरेजा ने लगाम लगाने सभी थाने को निर्देशित किया है, जिससे किसी नारी का मान भंग ना हो सके। ताजातरीन मामला थाना सरसीवा का है जहाँ पुलिस द्वारा धारा 366 376 (2)(n)भादवी के आरोपी विनोद कुमार श्रीवास उर्फ राजू श्रीवास को कायमी के 6 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक दिनांक 29- 11- 2022 को पीड़िता द्वारा लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी विनोद कुमार श्रीवास उर्फ राजू श्रीवास पिता रामलाल श्रीवास उम्र 32 वर्ष साकिन सरसीवा थाना सरसीवा द्वारा प्राथिया को शादी का प्रलोभन देकर लगातार बलात्कार किया है। जिस पर थाना प्रभारी सरसीवा द्वारा थाने में अपराध क्रमांक 459/ 2020 धारा 366 376 (2)(n) भादवी कायम कर आरोपी विनोद कुमार श्रीवास उर्फ राजू श्रीवास 6 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जुडिशियस रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
प्रकरण की कारवाही में उप निरीक्षक यशवंत प्रताप सिंह व प्रधान आरक्षक 264 विकास तिवारी व समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

- किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है ये 5 बड़े संकेत! कहीं आप तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? - October 3, 2026
- गेहूं के आटे से बनाएं सुपर टेस्टी नाश्ता, समोसा-कचौड़ी की छुट्टी! - October 3, 2026
- Drishyam 3′ ने ओपनिंग डे पर तोड़ा ‘पठान’ का रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही फिल्म… - October 3, 2026
