सर्कस का टीजर वीडियो में देखे सितारो का मेला,इस दिन रिलीज होगी फ़िल्म का ट्रेलर…
बॉलीवुड की कॉमेडी जोनर की फिल्मों को फैंस बेहद पसंद करते हैं। गोलमाल, धमाल से लेकर भूल भुलैया जैसी फिल्मों का क्रेज लोगों के बीच जमकर देखने को मिलता है।
इस बीच अब रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘सर्कस’ (Circus) का टीजर वीडियो सामने आया है। मूवी के नाम को वीडियो में अच्छी तरह से समझाया गया है। साथ ही पूरी स्टारकास्ट एक साथ नजर आ रही हैं।
क्या होगी फिल्म की कहानी
सर्कस फिल्म को क्रिसमिस के मौके पर रिलीज किया जाएगा। मेकर्स ने दर्शकों का उत्साह बढ़ाने के लिए फिल्म की पूरी कास्ट का एक टीजर वीडियो जारी किया है, जिसमें फिल्मी सितारों का मेला देखने को मिल रहा है। बता दें कि सर्कस मूवी में 1960 के दौर की कहानी और किस्सों को शामिल किया गया है। रणवीर सिंह स्टारर सर्कस की आधी से ज्यादा कास्ट गोलमाल के कलाकारों की याद दिला रही हैं। फिल्म के ट्रेलर को 2 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा।
सर्कस फिल्म की पूरी स्टारकास्ट
सर्कस की स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में लीड स्टार की लिस्ट में रणवीर सिंह और वरुण शर्मा नजर आते हैं। खास बात हैं कि दोनों ही एक्टर दोहरी भूमिकाओं में नजर आते हैं। वहीं, लीड एक्ट्रेस की बात करें तो जैकलीन फर्नांडीज और पूजा हेगड़े दिख रही हैं। अन्य कलाकार में टीकू तलसानिया, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, बृजेंद्र काला, मुकेश तिवारी, अश्विनी कलसेकर और व्रजेश हिरजी भी अपनी मौजुदगी दर्ज करवा रहे हैं। फिल्म की पूरी स्टारकास्ट बताती है कि फिल्म क्रिसमस को रिलीज हो रही है।
रणवीर की होगी पहली कॉमेडी फिल्म
दरअसल, रणवीर सिंह ने अब तक किसी भी कॉमेडी फिल्म में काम नहीं किया था। जिसमें कॉमेडी का भरपूर मिश्रण हो, लेकिन सर्कस फिल्म के जरिए रणवीर इस बात को भी बदलते नजर आने वाले हैं। लेटेस्ट टीजर वीडियो से इस बात का भी खुलासा हो गया है कि रणवीर सिंह डबल रोल की भूमिका निभाने वाले हैं।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
