स्कूल में बम होने के संबंध में एक मेल द्वारा जानकारी मिली है. इस जानकारी के मिलने के बाद दिल्ली पुलिस जांच में जुट गई है।
दिल्ली के एक स्कूल में बम होने के संबंध में सूचना मिली है. दिल्ली के दक्षिण जिले के इंडियन पब्लिक स्कूल में बम होने के संबंध में एक ईमेल प्राप्त हुआ. इसके बाद वहां बम निरोधक दस्ता को भेज दिया गया. हालांकि इसे लेकर पुलिस अभी जांच और पुष्टि करने में जुट गई है.

इस मामले को लेकर दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी ने कहा कि इस ईमेल की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि जिले की साइबर टीम इस मामले की जांच में जुटी है. शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस को ऐसा लगा कि किसी शरारती ने ऐसा किया है. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस छानबीन में जुट गई. दक्षिण दिल्ली के इंडियन पब्लिक स्कूल में बम होने की सूचना मिली है. पुलिस के अनुसार अभी इस पूरे मामले की जांच की जा रही है और इसके साथ ही स्कूल को जो ईमेल प्राप्त हुआ है उसकी पुष्टि की जा रही है.
बता दें कि पिछले महीने दिल्ली और फरीदाबाद रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी जिसके बाद पूरा पुलिस-प्रशासन महकमा हिल गया था. इस धमकी के बाद दोनों रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी को अलर्ट कर दिया गया था. इस मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए डाग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते की टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी थी. इस मामले में पुलिस ने बताया था कि दिल्ली कंट्रोल रूम में सुरेश नामक व्यक्ति ने फोन कर दिल्ली और फरीदाबाद रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी थी।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
