बिलाईगढ़। कहते हैं स्कूल शिक्षा का मंदिर होता है। यहां शिक्षक बच्चों के भविष्य का निर्माण करते हैं। लेकिन आज कल लगातार शिक्षकों की लापरवाही की घटनाएं सामने आ रही है।
ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के बिलाईगढ़ से सामने आया है, जहां शिक्षकों को नॉन वेज पार्टी देखा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला शनिवार का बताया जा रहा है, जब शिक्षकों ने स्कूल में ही नॉनवेज पार्टी कर डाली। सामने आई इस तस्वीर में देख सकते हैं कि एक बड़े टेबल पर स्कूल के शिक्षक बैठे हुए हैं और भोजन कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि भोजन के साथ शिक्षकों को नॉनवेज भी परोसा गया था।
सामने आई ये तस्वीर सरकारी अंग्रेजी स्कूल बिलाईगढ़ का बताया जा रहा है। वहीं, मामला सामने आने के बाद भी शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने संज्ञान नहीं लिया और चुप्पी साधे बैठे हैं। अब देखना होगा कि इस मामले में शिक्षा विभाग के अधिकारी कार्रवाई करते हैं या मौन साधे रहेंगे।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
