रायगढ़। चोर अब गरीबों के मुंह के निवाले को भी बख्श नहीं रहे। इसी क्रम में अज्ञात तत्वों ने सरकारी राशन दुकान का ताला तोड़ते हुए गरीबों को बंटने वाले 1 लाख के चावल को उड़ा दिया। चोरी की यह घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक लैलूंगा के बाजार पारा में रहने वाला जितेंद्र ठाकुर पिता चन्द्रमा सिंह (43 वर्ष ) ग्राम रुडुकेला में शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालित करता है।

शनिवार सुबह जितेंद्र को दशरथ पैकरा ने फोन कर बताया कि उसके राशन दुकान का ताला टूटा है और लोहे का शटर संदिग्ध परिस्थितियों में खुला है। ऐसे में किसी अनजान घटना की आशंका से हड़बड़ाने वाला जितेंद्र दुकान पहुंचा तो पाया कि ताला टूटकर लटक रहा था और दुकान के बाहर चावल के दाने गिरे थे तो गाडी में पहिए के निशान भी दिखाई दे रहे थे। दुकानदार ने भीतर जाकर मिलान किया तो खुलासा हुआ कि पात्र हितग्राहियों को वितरित होने के लिए भंडारित 50 बोरियों में रखे 25 क्विंटल चावल गायब थे। चोरी हुए चावल की कीमत 1 लाख रुपये आंकी गई है, इसलिए मौके की नजाकत को भांप जितेंद्र ने थाने की शरण ली तो पुलिस ने भादंवि की धारा 457, 380 के तहत मुकदमा पंजीबद्ध किया है।
एनटीपीसी चौक के किराना स्टोर का भी टूटा ताला
पुसौर थानांतर्गत ग्राम आरमुड़ा निवासी ललित चौहान पिता छविराम (36 साल) के एनटीपीसी चौक स्थित अमन किराना स्टोर्स का भी बीती रात किसी ने हथौड़ी से ताला तोड़ते हुए कोकोकोला कंपनी द्वारा प्रदत्त फ्रिज, इन्वर्टर, 5 लीटर पेट्रोल, साबुन, सर्फ, नारियल समेत दुकान से 13 हजार का सामान भी गायब कर दिया। पुलिस अब संदेहियों की धरपकड़ कर रही है।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
