महाराष्ट्र के नासिक में एक आश्रम के संचालक पर 5 नाबालिग समेत छह छात्राओं के साथ यौन शोषण करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आश्रम के संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। 24 नवंबर को आश्रम की एक नाबालिग लड़की ने आश्रम के संचालक हर्षल मोरे के खिलाफ पुलिस को शिकायत की।
जिसके बाद उस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने पीड़ित छात्रा की शिकायत पर जांच करते हुए आश्रम में पढ़ने वाली 15 अन्य छात्राओं से पूछताछ की।

पूछताछ के दौरान 15 में से 5 छात्राओं ने हर्षल मोरे पर यौन शोषण का आरोप लगाया। आरोप लगाने वाली 6 छात्राओं में से 5 नाबालिक हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ म्हसरुल पुलिस स्टेशन में पॉक्सो एक्ट के तहत
दर्ज की है।
DCP किरणकुमार चव्हाण ने बताया कि 23 नवंबर को एक आश्रम चलाने वाले हर्षल मोरे के खिलाफ नासिक में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने की शिकायत दर्ज की गई थी। पूछताछ के बाद पता चला कि उसने 5 और लड़कियों के साथ रेप किया है। आरोपी के खिलाफ IPC, POCSO एक्ट और SC/ST अत्याचार अधिनियम के तहत आज 5 अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।
- काजोल के करियर का सबसे मुश्किल रोल, विलेन बनकर बनाया था बड़ा रिकॉर्ड.. - August 5, 2026
- टेस्ट सीरीज खेलने के लिए श्रीलंका पहुंची भारतीय टीम, दो दिन बाद फील्ड में उतरेंगे ‘गिल एंड कपंनी के शेर’ - August 5, 2026
- हाथ-पैर बांध किशोरी से जंगल में सामूहिक दुष्कर्म, रेलवे ट्रैक पर गर्दन रखकर मारने की कोशिश… - August 5, 2026




