रायपुर : राजधानी के भाठागांव स्थित न्यू बस स्टैंड में आने जाने वाले बस यात्रियो का रास्ता रोककर गाली गलौज कर धमकाने वाले 6 आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में मामला दर्ज किया है।

यात्रियों से करते थे विवाद
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों सूचना मिली थी कि राजहंस ट्रेवल्स का कर्मचारी मोहम्मद हुसैन उर्फ रॉकी अपने साथियों के साथ मिलकर बेवजह आने जाने यात्रियों से रास्ता रोक कर गली गलौज कर विवाद किया था।
बस स्टैंड पर ही निकाला जुलूस :
पुलिस ने शिकायत के बाद इस मामले में संज्ञान लेकर करीब 6 आरोपियों मोहम्मद हुसैन उर्फ रॉकी, करण बघेल, एजाज, गुलाम असरफी मोहम्मद हुसैन, अब्दुल अजीज, रमाकांत जगत की पहचान कर पकड़ा और बस स्टैंड पर ही जुलूस निकाला।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
