रायगढ़। एसपी ऑफिस के बगल में बेराजगार युवक युवतियों को नौकरी लगाने के नाम पर ठगी का गोरखधंधा सालों से फल फूल रहा था। दर्जनों युवतियों से लाखों की ठगी करने के बाद ठगबाज दफ्तर बंद कर फरार हो गया। शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471, 34 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

कुछ सालों से एसपी ऑफिस के बगल में स्थित नगर निगम के काम्प्लेक्स में ठगी का गोरख धंधा चल रहा था।पटना बिहार का प्रेम कुमार व उसके साथी यहां दफ्तर खोल कर
बेरोजगारों को ठगने का काम कर रहे थे। उनके द्वारा युवक युवतियों को नौकरी लगाने का झांसा देकर रजिस्टेशन के नाम से 1500 1500 रुपए लिया गया और उनका भरोसा जीतने उन्हें फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र भी दिया गया। लेकिन जब पीड़ितों को पता चला कि उक्त नियुक्ति प्रमाण पत्र बोगस है तो उन्हें कंपनी के अधिकारियों से संपर्क साधी, लेकिन उनके द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया इसके बाद आरोपी अचानक दफ्तर बंद कर फरार हो गए। इस तरह आरोपियों ने शहर के सैकड़ों लोगों से लाखों रुपए की ठगी की है। इस मामले में करीब आधा दर्जन युवतियों ने संयुक्त रूप से कोतवाली में शिकायत की है। जिसमें आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस को मानें तो जांच में और भी आवेदक बढेंगे। फिलहाल मामले की विवेचना की जा रही है।
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
