सारंगढ़। सारंगढ़ के वार्ड क्रमांक 8 में रहने वाली अनिता देवांगन पति स्वं.विनोद देवांगन ने घर के बंटवारे की बात पर जेठ ओर उसके पुत्र तथा देवर पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत सारंगढ़ कोतवाली थाना में दिया है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी मनोज देंवागन, मनीष देवांगन ओर सत्यनारायण देवांगन के खिलाफ भादवि 294,506,323,34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। सारंगढ़ शहर के वार्ड क्रमांक 8 के निवासी श्रीमती अनिता देंबागन (44वर्ष ) पति-स्वं. विनोद देवांगन नें कोतवाली थाना सारंगढ़ बताया कि वह वार्ड नं0 08 दुर्गा मंदिर रोड देवांगन मोहल्ला सारंगढ की रहने वाली है आज दिनांक 23.11.2022 के शाम 0506 बजे घर के बंटवारे की बात को लेकर अनिता के जेठ मनोज देवांगन व उनका बेटा मनीष देवांगन एवं देवर सत्यनारायण देवांगन के पुरे परिवार के अन्य लोग हिस्से की बात को लेकर एक जुट होकर गंदी गंदी गाली गलोच कर बंटवारा मांगती है कहकर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट किये है,अनिता का बेटा अक्षय देवांगन छोड़ाने के लिये आया तो उसे भी हाथ मुक्का से मारपीट कर उसके गला को मनोज देवांगन दबा दिया था मारपीट करने से अनिता के सिर, पीठ, में अंदरूनी चोंट लगी है, एवं उसका बेटा अक्षय के दाहिना कंधा, गला, कमर, सिर में चोंट लगी है। अनिता की रिपोर्ट पर कोतवाली थाना सारंगढ़ में आरोपी मनोज देंवागन, मनीष देवांगन और सत्यनारायण देवांगन के खिलाफ भादवि 294,506,323,34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
