सारंगढ़। सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम भोथली में दामाद के द्वारा पत्नी की पिटाई करने करने से मना करने पर दामाद ससुर पर पिल पड़े। लकड़ी से सुसर की पिटाई करने से सुसर को हाथ, पीठ और सिर मे चोट आया है। इसकी शिकायत पर कोतवाली थाना सारंगढ़ में आरोपी दामाद मनोज सारथी के खिलाफ भादवि 294,506,323 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। इस संबंध में गोवर्धन सारथी उम्र 40 पिता देव प्रसाद सारथी ने बताया कि बह ग्राम भोथली मे रहता है तथा खेती किसानी का काम करता है। दिनांक 23.11.22 को करीबन दो ढाई बजे उसका बहिनी दामाद मनोज सारथी अपने पत्नी दीप कुंवर सारथी को घरेलु विवाद होने से मारपीट कर रहा था तो उसके पिताजी देवप्रसाद सारथी अपने बेटी को क्यो मार रहे हो बोलते हुये समझाने लगा जिस पर दामाद मनोज सारथी के द्वारा उग्र होते हुये अपने सुसर को मां बहन की गंदी गंदी गाली गलोच देकर जान से मारने की धमकी देते हुये बबुल के लकडी से अंधाधुंध मारने लगा मारपीट करने से पिताजी के दाहिना हाथ, पीठ, सिर मे चोट लगकर खुन लिकल रहा है जिससे ईलाज के लिये सारंगढ अस्पताल में भर्ती किये है। दामाद मनोज सारथी उम्र 32 पितामोहित सारथी ग्रामभेडबन, सारंगढ़-बिलाईगढ़ छत्तीसगढ़ सारंगढ़ के खिलाफ कोतवाली पुलिस सारंगढ़ ने भादवि धारा 294,506,323 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
