रायगढ़: एक और लड़की हुई झूठे प्यार का शिकार! फेसबुक में दोस्ती कर व्हटसअप नंबर पर किया चैटिंग, महीनों शारीरिक संबंध बनाकर मुकरा प्रेमी, बोला-अब मैं किसी और लड़की से प्यार करता हूं…
रायगढ़ जिले में युवती से रेप का मामला सामने आया है। युवती की फेसबुक में युवक से दोस्ती हुई थी। जिसके बाद वॉट्सऐप पर चैटिंग शुरू हो गई। इसके बाद युवक ने लड़की से कई बार शारीरिक संबंध बनाया। मगर बाद में कहने लगा नहीं करूंगा शादी। मैं किसी और लड़की से प्यार करता हूं। जिसके बाद मामला थाने पहुंचा है और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।
इस केस में युवती ने शिकायत की थी। उसने अपनी शिकायत में बताया कि 4 साल पहले उसकी दोस्ती धरमजयगढ़ के दीपक भगत(26) से हुई थी। दोस्ती के बाद हम लोग काफी बातें किया करते थे। बाद में हमारे बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। मैं उस वक्त कॉलेज में पढ़ रही थी।
बताया गया कि प्रेम प्रसंग के बाद दीपक ने युवती से शादी का वादा किया था और शारीरिक संबंध बनाया था। फिर कई बार संबंध बनाया। इस बीच युवती भी उससे कई बार ये कहती रही कि चलो शादी कर लेते हैं। मगर युवक नहीं माना, वह आए दिन बहाने करता रहता था। इसके बाद अक्टूबर महीने भी युवती की मुलाकात जब दीपक से हुई। तब भी युवती ने कहा था कि चलो शादी कर लेते हैं। लेकिन युवक राजी नहीं हुआ।
धरमजयगढ़ पुलिस ने इस केस में कार्रवाई की है।
जानकारी के मुताबिक, लड़की बार-बार उससे शादी की बात कह रही थी। मगर युवक आए दिन बहानेबाजी करता था। इस बीच कुछ दिन पहले जब लड़की ने फिर से युवक से शादी के लिए कहा तो युवक ने शादी से इनकार कर दिया। कहने लगा कि अब मैं दूसरी लड़की से प्यार करता हूं। तुमसे शादी भी नहीं कर पाऊंगा। इस पर युवती ने कई बार दीपक को समझाया। लेकिन वह तैयार नहीं था। उसने साफ मना कर दिया कि वह शादी नहीं करेगा।
इस बात से युवती काफी दुखी थी। जिसके बाद उसने पूरे मामले की शिकायत थाने में की थी। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया था। अब पुलिस ने आरोपी को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है।
- सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम: कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने किया राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ… - March 16, 2026
- प्रशिक्षण से मजबूत होगा संगठन, भाजपा का मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग जल्द — जिला कार्यालय में हुई अहम बैठक… - March 16, 2026
- बरमकेला में आग का तांडव: हफ्ते भर में तीसरी आगजनी..‘केक एंड क्रीम’ स्वीट सेंटर जलकर खाक,लाखों का नुकसान… - March 16, 2026
