भाई ने कर्ज के 1 हजार रुपये नही चुकाए तो सख्स ने बहन से किया दुष्कर्म…..
कुमारधुबी क्षेत्र की एक महिला ने वहीं के रहने वाले युवक विक्की रविदास पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने इसकी एफआईआर दर्ज करायी है। पुलिस को बताया है कि एक हजार रुपए कर्ज नहीं चुकाने पर विक्की ने उससे दुष्कर्म किया।
पीड़िता दो बच्चों की मां है।
पीड़िता के भाई ने आरोपी से लिया था कर्जा
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके भाई ने विक्की रविदास से सात हजार रुपए कर्ज लिया था। इसमें छह हजार वापस कर दिए। बकाया एक हजार रुपए के लिए विक्की लगातार परेशान कर रहा था। शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे वह घर आया। आंगन से स्नान कर महिला अपने कमरे में जा रही थी। तभी विक्की ने पीछे से उसे दबोच लिया। मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उससे मारपीट भी की और कपड़े फाड़ दिये। शोर मचाने पर लोग जुटे लेकिन तब तक वह भाग चुका था। पति जब काम से लौटा तो युवक के घर जाकर इसका विरोध किया लेकिन युवक ने माफी मांगने की बजाय धमकाया कि पुलिस से शिकायत की तो पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जला देंगे। हद तो तब हो गई जब शिकायत करने जाने पर पुलिस ने भी समझा बुझाकर महिला को घर भेज दिया गया।
परिजनों के दबाव में पुलिस ने केस दर्ज किया
रविवार की सुबह पीड़ित महिला को लेकर उसके पति व परिजन के साथ कुछ मुहल्ले वाले दोबारा ओपी पहुंचे। ओपी प्रभारी के पास घटना को लेकर आक्रोश जताया। कहा कार्रवाई नहीं हुई तो ओपी के मुख्य द्वार पर धरना प्रदर्शन करेंगे। फिर क्या था, पुलिस रेस हुई। महिला की लिखित शिकायत पर एफआईआर दर्ज की। त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक के घर पर छापा मारा, लेकिन युवक फरार निकला। युवक के पिता को हिदायत दी कि बेटे को अविलंब सरेंडर करो नहीं तो कुर्की जब्ती की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़िता एवं उसके परिजन फिलहाल शांत हो गए, लेकिन कहा कि युवक की अविलंब गिरफ्तारी नहीं हुई तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा।
आरोपी के परिजनों ने फंसाने का आरोप लगाया
आरोपी युवक के पिता, मां व पत्नी ने कहा कि विक्की को साजिश के तहत फंसाया गया है। दुष्कर्म की बात गलत और बेबुनियाद है। महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। किसी के बहकावे में महिला विक्की पर झूठा आरोप लगा रही है। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। विक्की केटरिंग का काम करता है। इसी काम से वह बाहर गया है। वापस लौटने पर उसे ओपी में सरेंडर करा दिया जाएगा।
- सारंगढ़ में VBG-RAM G कार्यशाला संपन्न, निखिल बानी ने दी स्वरोजगार की गारंटी… - January 29, 2026
- शासकीय विद्यालय हरदी में वार्षिकोत्सव की धूम…जिला पंचायत अध्यक्ष ने दी अतिरिक्त कक्ष की सौगात.. - January 29, 2026
- सारंगढ़ :प्रशासनिक मार्ग पर ‘मानवीय गरिमा’ तार-तार..नंदा चौक से तहसील कार्यालय तक एक भी शौचालय नहीं.. - January 29, 2026
