शहड़ोल: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक शिक्षक के 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ अवैध संबंध थे। जब प्रेमिका गर्भवती हो गई, तब वो शादी के लिए दबाव बना रही थी।

इसलिए उसे रास्ते से हटाने के लिए जहरीला पदार्थ खिलाकर दर्दनाक मौत दे दी। फिर उसे कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने नाबालिग से साथ दुष्कर्म और हत्या मामले में प्रेमी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी मृतका के स्कूल में था अतिथि शिक्क
दरअसल, जैतपुर थाना क्षेत्र के दरसिला चौकी के ग्राम खांडा के रहने वाले 29 वर्षीय शिवेंद्र सिंह कंवर उर्फ गुड्डा का पड़ोस में रहने वाली 14 साल की लड़की के साथ प्रेम-प्रसंग था। उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। जिस स्कूल में छात्रा पढ़ती थी, उस स्कूल में पूर्व में आरोपी अतिथि शिक्षक के रूप में पढ़ाता था। इस दौरान दोनों एक दूसरे के संपर्क में आए और प्रेम प्रसंग हो गया।
प्लानिंग के साथ दिया वारदात को अंजाम
जब छात्रा के गर्भ ठहर गया और वो शादी के लिए दबाब बनाने लगी, तब उसे रास्ते से हटाने के लिए प्लानिंग की. छात्रा को 13 नवंबर को पड़ोस के खेत के झाड़ियों में मिलने बुलाया, जहां दोनों में गर्भ ठहर जाने को लेकर विवाद हुआ। आरोपी गुड्डा ने प्लानिंग के तहत छात्रा को गर्भ से निपटारा दिलाने के लिए एक जहरीला जंगली फल खिला दिया, जिससे गर्भपात हो जाएगा।
जहरीले जंगली फल को खाने के बाद छात्रा की तड़प-तड़प के मौत हो गई। छात्रा की लाश को कुएं में फेंक कर मौके से भाग निकला। इस दौरान छात्रा का पता नहीं लगने पर परिजनों ने जैतपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 4 दिन लापता रहने के बाद नाबालिग छात्रा का शव कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई थी।
इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करने के लिए 2 डीएसपी, 6 टीआई की एसआईटी टीम गठित की गई थी। घटना के 4 दिन बाद पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026
- थार से मिले करीब 10 लाख रुपये, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - June 14, 2026

