सारंगढ़: बाल सुरक्षा सप्ताह बाल यौन शोषण के मुद्दे को संबोधित करने की दिशा में सामूहिक कार्रवाई को प्रोत्साहित करने के लिए एक सहयोगी आंदोलन है। हमारे देश के लगभग आधे बच्चों ने किसी न किसी रूप में यौन शोषण का अनुभव किया है! कई बच्चे इसके आघात से चुपचाप पीड़ित होते हैं। हमारी चुप्पी ही हमारे बच्चों की दुश्मन है, अपराधियों को इसी से बल मिल रहा है की इसके बारे में बोलने से चुप्पी टूटेगी। एक बच्चे का यौन शोषण हो भी सकता है और नहीं भी, लेकिन उन्हें अपने साथ सुरक्षित महसूस कराना मायने रखता है।

इसी तारतम्य मे 19 नवम्बर को बाल सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर एसपी श्री राजेश कुजरेजा के निर्देश पर एसडीओपी स्नेहिल साहू और जाबांज थाना प्रभारी विजय चौधरी ने सिटी कोतवाली सारंगढ़ किस मोना मॉडर्न हायर सेकंडरी स्कूल के छात्र छात्राओं को पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। साथ ही बच्चों को बल अधिकार के सम्बन्ध मे विभिन्न कानून की जानकारी देकर जागरूक किया गया। 14 से 20 नवम्बर तक चलने वाले इस बाल सुरक्षा सप्ताह जागरूकता कार्यक्रम आयोजन के दौरान सारंगढ़ पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन पर एसडओपी श्रीमति स्नेहिल साहू व थाना प्रभारी विजय चौधरी द्वारा मोना मार्डन स्कूल के छात्र छात्राओं को बच्चों को उनके अधिकार व कानूनी प्रावधान की विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही ऑनलाइन ठगी, साइबर अपराध, महिला संबंधी अपराध, पॉक्सो अधिनियम, गुड टच बैड टच, अनुशासन, स्वास्थ्य, पोषण आहार और यातायात जागरूकता के संबंध में जानकारी प्रदान किए साथ ही बच्चों के रुचि पर रिवाल्वर,गन, पिस्टल, बंदूक,गोली,हथकड़ी की जानकारी भी दी गयी साथ ही बच्चों के पूछे गए प्रश्नों का जवाब दिया। इस दौरान अधिकांश बच्चों ने बड़े होकर पुलिस विभाग में आकर देश सेवा करने की बात कही।
इस अवसर पर पुलिस विभाग के द्वारा छात्राओ को उनकी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी गयी।
छात्र छात्राओं ने कहा पुलिस हमारी मित्र –
उक्त कार्यक्रम के पश्चात जब मिडिया ने नन्हे बच्चों से उनका पक्ष जानना चाहा तो हमारे नौनिहालों ने बताया की उन्हे आज पुलिस के प्रति आज तक चले आ रहे मिथकों के भ्रम से छुटकारा मिला है आज सारंगढ़ पुलिस से मिलकर उन्हे अहसास हुआ की
पुलिस सिर्फ डंडा बजाना ही नहीं जानती, वह हमारी सच्ची मित्र है और सुख-दुख में हमारे साथ खड़ी है। उनके सीने में भी दिल है, जो अच्छे-बुरे की पहचान करना जानता है। साथ ही बहुत से बच्चों ने बड़े होकर पुलिस मे भर्ती होने और समाज सेवा करने की बात कही।
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026
- थार से मिले करीब 10 लाख रुपये, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - June 14, 2026

