रायगढ़। जिले के खरसिया क्षेत्र के अंतर्गत पतरापाली में एक महिला के साथ उसके ससुराल वालों ने जमकर मारपीट की है। इसमें उस महिला को काफी चोटें आई है खरसिया पुलिस ने इस मामले में सास ससुर जेठ जेठानी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि महिला अपने बच्चे के साथ मायके गई हुई थी। मायके से वापस जब अपने ससुराल आई, तब महिला के साथ मारपीट की गई।

महिला ने बताया कि उसका विवाह करीब 1 साल पहले 26 जून 2021 में ग्राम पतरापाली के सोमनाथ गुप्ता के साथ हुआ है। घरेलू विवाद के कारण महिला अपने मायके कोरबा चले गई थी। फिर 13 नवंबर कोजब वह अपने बच्चे, मां और नानी साथ अपने पतरापाली पहुंची। पहले वह अपने पति से मिलने के लिए फार्म हाउस गई थी। फार्म हाउस में ताला लगे होने के कारण अपने ससुराल गई।
पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसके द्वारा अपने पति के बारे में पूछने पर उसके जेठ युवराज गुप्ता, ससुर हरगोविंद गुप्ता, सास शकुंतला गुप्ता एवं जेठानी द्वारा घर अंदर जाने से मना करते हुये गाली गलौज करने लगे। गाली देने से मना करने पर मना करने पर जेठ युवराज गुप्ता एवं ससुर हरगोविंद गुप्ता द्वारा उसे बुरी तरीके से पीटा गया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके साथ उसके साथ शकुंतला देवी ने भी मारपीट की है। उसकी सास ने बाल पकड़कर घसीटते हुए उसे घर से बाहर निकाल दिया। उसके साथ ही उसकी नानी को भी बीच बचाव के दौरान चोटें आई हैं। महिला ने इसकी शिकायत खरसिया पुलिस से की। जिसके बाद दिया पुलिस ने इस मामले में सास ससुर जेठ जेठानी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
- सारंगढ़ में योजनाओं पर कलेक्टर का फोकस, लंबित मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश… - September 23, 2026
- सारंगढ़ की शार्वी ने चक्रधर समारोह में बिखेरा कथक का जादू…सुर-ताल और घुंघरुओं की गूंज में साकार हुई आदिशक्ति की भावमयी अभिव्यक्ति…. - September 23, 2026
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
