रायगढ़। मां की मौत के गम में डूबे जवान बेटे का जीवन से ऐसे मोहभंग हुआ कि उसने फांसी लगाते हुए अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। यह दुखद प्रसंग भूपदेवपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम देवरी में रहने वाले उदयराम यादव के 18 वर्षीय बेटे शिवप्रसाद की बीते 14 तारीख को घर के एस्बेस्टस सीट के पोल में बंधे साड़ी के फंदे पर संदिग्ध हालत में लाश लटकती मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की भनक लगते ही हरकत में आई पुलिस ने शव को नीचे उतारते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।

वहीं, वर्दीधारियों ने यादव परिवार से पूछताछ की तो पता चला कि शिवप्रसाद अपनी मां को बेहद प्यार करता था। लगभग 4 वर्ष पहले मां की असामयिक मृत्यु ने शिवप्रसाद को इस कदर झकझोर कर रख दिया कि वह सदमे में रहने लगा। अक्सर वह मां-मां चिल्लाते हुए रोता भी था। ऐसे में माना जा रहा है कि मां की मौत के बाद खुद को तनहा समझते हुए गमजदा रहने के कारण युवक ने ऐसा आत्मघाती कदम उठाया। बहरहाल, कृष्णचंद यादव की सूचना पर भूपदेवपुर पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
- सारंगढ़ में योजनाओं पर कलेक्टर का फोकस, लंबित मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश… - September 23, 2026
- सारंगढ़ की शार्वी ने चक्रधर समारोह में बिखेरा कथक का जादू…सुर-ताल और घुंघरुओं की गूंज में साकार हुई आदिशक्ति की भावमयी अभिव्यक्ति…. - September 23, 2026
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
