रायगढ़। दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी मनाने गया एक युवक तालाब में ऐसे समाया कि दिनभर खोजबीन कर बाद भी वह नहीं मिला। लापता को खोजने के लिए गोताखोर टीम रेस्क्यू कर रही है। यह मामला घरघोड़ा का है। इस संबंध में धरमजयगढ़ एसडीओपी दीपक मिश्रा ने बताया कि घरघोड़ा के झाप पारा में रहने वाला सुभाष पैकरा आत्मज रिंगटू पैकरा (19 वर्ष) मंगलवार रात दोस्तों के साथ जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए बगमुड़ा तालाब के पास गया था। बर्थडे पार्टी मनाने के दौरान सुभाष रात तकरीबन 9 बजे अचानक तालाब में जा गिरा। युवक को सर्द रात में तालाब में समाते देख साथियों के होश फाख्ते होते ही वे चीखने चिल्लाने लगे।

चूंकि, किसी को तैरना नहीं आता, इसलिए कोई भी युवक तालाब में कूदकर सुभाष को बाहर नहीं निकाल सका। ऐसे में बदहवास युवकों ने घटना की सूचना सुभाष के परिजनों और घरघोड़ा थाने में दी। रात को ही थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह बैस ने बगमुड़ा तालाब का जायजा लेते हुए पुलिस कप्तान अभिषेक मीणा और एडिशनल एसपी संजय महादेवा को मामले की जानकारी देते हुए जिला मुख्यालय से होमगाड्र्स के गोताखोरों की मदद भी मांगी। बुधवार सुबह गोताखोर टीम ने घटना स्थल जाकर दिनभर तालाब में रेस्क्यू किया, मगर लापता युवक का कोई सुराग नहीं मिला। यही वजह है कि गुरुवार को फिर खोजबीन की जाएगी।
- सारंगढ़:धर्मांतरण विवाद पर कोतवाली में भाजपा का हल्लाबोल, कार्रवाई की मांग पर धरने से गरमाई सियासत… - June 15, 2026
- कटंगपाली और छेलफोरा बने अवैध माइनिंग के सबसे बड़े “डार्क स्पॉट”..धरती का सीना चीरकर रसूखदार भर रहे तिजोरियां, धूल फांकने को मजबूर बेबस इंसान… - June 15, 2026
- 30 जून तक कराएं श्रमिक पंजीयन में सुधार, नहीं तो अटक सकती हैं योजनाओं की सुविधाएं… - June 15, 2026

