रायगढ़ । पुलिस महानिदेशक महोदय छत्तीसगढ़ अशोक जुनेजा द्वारा दिनांक 15.11.2022 को राज्य के विभिन्न जिलों में पदस्थ 33 सहायक उप निरीक्षक के उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत आदेश जारी किया गया है जिसमें जिला पुलिस बल रायगढ़ के सहायक उपनिरीक्षक रेशम लाल साहू भी शामिल हैं । पदोन्नत आदेश परिप्रेक्ष्य में आज पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री अभिषेक मीना एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय महादेवा द्वारा पुलिस कार्यालय में स.उ.नि. रेशम लाल साहू के कंधों पर एक और स्टार लगाकर उन्हें उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति की शुभकामनाएं दिया गया । इस दौरान रक्षित निरीक्षक अमरजीत खुंटे, एसपी स्टेनो अशोक देवांगन, प्रभारी मुख्य लिपिक जे.पी.चेलकर, आरक्षक प्रभात प्रधान व अन्य कार्यालयीन स्टाफ मौजूद थे ।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
