अगर आप किसान हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। आपके खाते में जल्द ही पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त आने वाली है। पीएम मोदी जल्द ही 13वीं किस्त जारी करने वाले हैं। तीसरी किस्त का पैसा 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच में ट्रांसफर किया जाता है। इस हिसाब से दिसंबर में किसानों के खाते में पीएम किसान की 13वीं किस्त आ सकती है।
बता दें कि इस योजना के तहत किसानों को साल की पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच में दी जाती है, जबकि दूसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच में दी जाती है। वहीं तीसरी किस्त दिसंबर में आएगी। पीएम किसान योजना केंद्र सरकार की तरफ से चलाई जा रही ये योजना सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। इस योजना को लेकर पीएम मोदी खुद कई मंच से किसानों के हित की बात कह चुके हैं।

अभी हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी ने किसानों के लिए ट्वीट कर कहा, ‘हमारे किसान भाई-बहनों पर देश को गर्व है। ये जितना सशक्त होंगे, नया भारत भी उतना ही समृद्ध होगा। मुझे खुशी है कि पीएम किसान सम्मान निधि और कृषि से जुड़ी अन्य योजनाएं देश के करोड़ों किसानों को नई ताकत दे रही हैं।’ पीएम मोदी ने हाल ही में पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त जारी की है। इसके साथ ही किसानों के खाते में 12वीं किस्त के 2000 रुपये आने लगे हैं।
- प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में बड़ी सौगात: NHM कर्मचारियों को 33 दिन के वेतन का ऐलान… - June 14, 2026
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026

