सारंगढ़। लोक प्रिय विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े ने कहा कि सामाजिक विकास के लिए आपसी एकता निहायत जरूरी है सामूहिक प्रयास ही समाज को आगे बढ़ा सकता है । शिक्षा सबसे बड़ा हथियार है, शिक्षित व्यक्ति संस्कारवान नागरिक बनकर समाज व देश का नाम रोशन कर सकता है लेकिन एक महिला स्वयं शिक्षित होने के साथ अपने पूरे परिवार को शिक्षित करती है । पुरुष की शिक्षा एकाकी होती है जबकि महिलाओं की शिक्षा बहुआयामी होती है , महिला सबको शिक्षित करने के लिए अपना मन, धन व समय समर्पित करती है । बिना महिलाओं की भागीदारी के समाज का उत्थान संभव नहीं है । समाज उत्थान में महिलाओं की भूमिका आवश्यक व महत्वपूर्ण है महिलाओं को हर सामाजिक, धार्मिक कार्यक्रमों में आगे आना होगा तब ही समाज, गांव ,शहर, जिला, राज्य और देश आगे बढ़ पाएगा।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)

