सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए इन दिनों डाक विभाग में बंपर भर्तियां निकली है। गुजरात पोस्टल सर्कल में मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस), पोस्टमैन, पोस्टल असिस्टेंट और सॉर्टिंग असिस्टेंट समेत कई पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। इन पदों भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य व्यक्ति 22 नवंबर 2022 तक dopsportsrecruitment.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Postal Assistant and Sorting Assistant पदों पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट को 12वीं क्लास पास होना चाहिए। नियुक्ति पत्र जारी होने से पहले, उम्मीदवारों को एक अप्रूव्ड कंप्यूटर ट्रेनिंग सुविधा से कम से कम 60 दिनों के लिए बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण पूरा करने का प्रमाण पत्र पेश करना होगा। इन पदों पर नौकरी पाने वालों को 25,500 रुपए से लेकर 81100 रुपए महीना तक सैलरी मिलेगी।
Postman/Mail Guard के लिए 12 वीं कक्षा का प्रमाण पत्र और गुजराती भाषा का ज्ञान होना जरूरी है। नियुक्ति पत्र जारी करने से पहले, उम्मीदवारों को एक मान्यता प्राप्त कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर से कम से कम 60 दिन का बेसिक कंप्यूटर ट्रेनिंग पूरी करने का प्रमाण पत्र पेश करना होगा। इन पदों पर नौकरी पाने वालों को 21700 रुपये से लेकर 69100 रुपये महीना तक सैलरी मिलेगी।
MTS के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट 10वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा लोकल लेंगुएज की भी पूरी जानकारी होनी चाहिए।

