सारंगढ़। नगर के प्रथम नागरिक नपा अध्यक्ष श्रीमती सोनी अजय बंजारे ने किसानों से गौठानों के लिए पैरादान करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि गौठानों में किसानों द्वारा पैरा दान करने से गायों के लिए चारे की व्यवस्था करने में गौठान प्रबंधन समिति को आसानी होगी । ग्रीष्म ऋतु में जब हरा चारा उपलब्ध नहीं रहता तब सूखा चारा ही पशुओं का मुख्य भोजन होता है । चारे की तलाश में मवेशियों को भटकना न पड़े इसलिए गौठानों में सूखा चारा की उपलब्धता सुनिश्चित करने किसानों को पैरा दान के लिए आगे आने की जरूरत है। श्रीमती बंजारे ने कहा कि खेत में पैरा को जलाने से धरती की उर्वरा शक्ति कम हो जाती है। किसानों से
फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन
कर खेतों और पर्यावरण को होने
वाले नुकसान से बचाने की अपील
करते हुए कहा कि फसल
अवशेषों को जलाना नहीं चाहिए । खेतों को जल्दी तैयार करने के लिए किसानों द्वारा अवशेषों को जला दिया जाता है इससे नुकसान दायक गैस का उत्सर्जन होता है । इससे न केवल पर्यावरण प्रदूषित होता है , बल्कि जन जीवन के साथ ही मिट्टी की उर्वरता में कमी आती है ।
- महाराजा अग्रसेन जयंती पर सारंगढ़ में सजा संस्कृति और उल्लास का रंग… - October 8, 2026
- छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर बड़ा अपडेट, साय सरकार ने इस नियम में बदलाव, अब इन्हें नहीं कराना होगा एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन… - October 8, 2026
- शुगर हाई तो जेल में एंट्री नहीं: चीतल मांस कांड में आरोपी को बिलासपुर जेल प्रबंधन ने लौटाया, तीन घंटे खड़ा रहा वन अमला… - October 8, 2026
