असम में डेंगू का कहर देखने को मिल रहा है। आए दिन यहां डेंगू की वृद्धि देखने को मिल रही है। हालत को देखते हुए कार्बी आंगलोंग स्वायत्त परिषद ने दीफू नगर बोर्ड और ग्रेटर दीफू टाउन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूल और कॉलेजों को पांच दिनों के लिए बंद करने का ऐलान किया है।

कार्बी आंगलोंग स्वायत्त परिषद ने ऐलान किया है। जारी निर्देश के अनुसार, सभी स्कूल और कॉलेज इस महीने पांच दिनों के लिए बंद रहेंगे। बता दें कि कार्बी आंगलोंग जिला मुख्यालय डिफू में डेंगू के कहर से अब तक तीन लोगों की मौत हो गई है और 308 लोग संक्रमित हैं। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार डिफू में डेंगू का भयावह संक्रमण फैला है। डेंगू से अब तक तीन लोगों की मौत हुई है और संक्रमित 308 लोगों का इलाज जारी है। डेंगू की रोकथाम के लिए आईएएस अधिकारी डॉ. एमएस लक्ष्मीप्रिया डिफू शहर में डेरा डाले हुए हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के राज्य मिशन की निदेशक आईएएस डॉ. एमएस लक्ष्मीप्रिया ने डेंगू की रोकथाम के अभियान के साथ स्थिति की समीक्षा करने के लिए रविवार सुबह 5.30 बजे से अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया। डिफू में डेंगू के दैनिक मामलों की संख्या बढ़ने से राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग चिंतित हैं।

