कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से मानवता को शर्मसार करनेवाली एक घटना सामने आई है। यहां मवेशी चराने निकली एक मासूम भतीजी से नाबालिग चाचा ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।

घटना की जानकारी होने पर पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला बांगो थाना क्षेत्र का है।
मवेशी चराने जंगल गई थी बच्ची
मिली जानकारी के अनुसार बांगो थाना अंतर्गत ग्रामीण इलाके के एक गांव में निवासरत तीसरी में पढ़ने वाली 8 साल की लड़की माता-पिता के खेत जाने के बाद मवेशी चराने जंगल गई हुई थी। यहां रिश्ते में चाचा लगने वाले 16 साल के नाबालिग युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। लड़की जब घर वापस लौटी तो सुस्त थी और निजी अंग से रक्तस्राव हो रहा था। खेत से वापस लौटे माता-पिता ने जब इस दृश्य को देखा तो कारण पूछा। इस पर डरी सहमी मासूम ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने थाने में इसकी शिकायत की। फिलहाल पीड़िता को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

