रायगढ़। शराब के नशे में धुत्त एक युवक के पड़ोसी के कुएं में जा गिरने से उसकी मौत हो गई। रातभर पानी में डूबी लाश पर सुबह लोगों की नजर पड़ी, तब जाकर उसे बाहर निकाला गया। यह घटना छाल थाना क्षेत्र की है। इस संबंध में थाना प्रभारी जितेंद्र एसैया ने बताया कि कटारी पारा में रहने वाला संतोष श्रीवास पिता विदेशी राम (30 वर्ष) शराब पीता था। विगत देर शाम वह मदिरापान के लिए घर से निकला, मगर रात तक वापस नहीं लौटा। ऐसे में सुबह जब संतोष की खोजबीन में श्रीवास परिवार निकले तो पड़ोसी के कुएं में किसी की लाश सन्दिग्ध परिस्थितियों में तैरती मिली। कुएं में शव मिलने की खबर देखते ही देखते गांव में फैली तो मौके पर भीड़ लग गई।

वहीं, घटना की सूचना पाते ही हरकत में आई पुलिस कटारी पारा गई और साहसिक युवकों की मदद से रस्सी लेकर कुएं में उतरते हुए जब शव को बाहर निकाला गया तो उसकी पहचान संतोष श्रीवास के रूप में हुई। मृतक टी-शर्ट और जीन्स पहना था। माना जा रहा है कि नशे में कुएं में समाने से युवक की जान गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। साथ ही छाल पुलिस मर्ग कायम करते हुए छानबीन कर रही है।
- सारंगढ़:भाजपा ने किया प्रबुद्ध एवं वरिष्ठजनों का सम्मान, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं… - June 19, 2026
- सारंगढ़:वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर शिकंजा, पुलिस को मिला हाईटेक प्रशिक्षण… - June 19, 2026
- तंबाकू मुक्त जिले की ओर बड़ा कदम, सभी सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में चलेगा विशेष अभियान… - June 19, 2026

